दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की चौथी कटऑफ जारी कर दी गई है। इसमें तीसरी कटऑफ के मुकाबले में थोड़ी गिरावट की गई है। कई कॉलेजों मेें तो बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले का अवसर समाप्त हो गया है। वहीं, बीकॉम प्रोग्राम में आठ कॉलेज सेंटर्स पर दाखिले बंद हो गए हैं।
इस कटऑफ में बीकॉम में आरक्षित वर्ग के लिए पर्याप्त मौके हैं। जबकि बीए में एससी श्रेणी के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। मिरांडा हाउस ने बीकॉम की कटऑफ 83 फीसदी निकाली है।
अब इस कटऑफ के आधार पर 26 कॉलेज सेंटर्स पर 1 अगस्त से लेकर 3 अगस्त 2019 तक दाखिले होंगे। दी गई तारीखों में दाखिले की प्रक्रिया रोज सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
बीकॉम में एसपीएम कॉलेज में सामान्य श्रेणी का दाखिला 74 फीसदी, जबकि अदिति, भगिनी निवेदिता में 62 फीसदी पर हो जाएगा। इसी तरह एसटी श्रेणी में अदिति, भगिनी निवेदिता, आर्यभट्ट, भारती, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, डीडीयू, भीमराव अंबेडकर, जीसस एंड मेरी कॉलेज, लक्ष्मीबाई, मैत्रेयी, माता सुदंरी, सत्यवती, श्री अरबिंदो कॉलेज में 40 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : नए कोर्सेज शुरू कर रहा है गृह मंत्रालय, इसी सत्र से ले सकेंगे दाखिला
हंसराज व मिरांडा हाउस में बीकॉम में एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ 48 फीसदी है। इसी तरह बीए प्रोग्राम में भी कुछ कॉम्बिनेशंस में एसटी श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर हो जाएगा। एनसीवेब के चौथे राउंड के लिए जारी इस कटऑफ को डीयू और एनसीवेब की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय ने छठे राउंड के लिए भी कट-ऑफ जारी कर दिया है। इसके लिए भी दाखिले की प्रक्रिया 1 से 3 अगस्त तक चलेगी। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह गईं, तो डीयू सातवें राउंड के लिए भी कटऑफ जारी करेगा। सातवीं कटऑफ 6 अगस्त को जारी हो सकती है, जिसके लिए दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 8 अगस्त तक चलेगी।
जानें कहां किस कोर्स में कितनी रही कटऑफ