फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PG Admission 2026: डीयू ने पीजी के लिए जारी किया नया शेड्यूल, जानें अपग्रेड और मिड-एंट्री की तारीखें

Tue, 30 Jun 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2026-27 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। सीट अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो और तीसरे राउंड की काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी (PG) प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सीट अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया और CW, स्पोर्ट्स, वार्ड कोटा व परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्राम्स से जुड़ी अहम तिथियों की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह शेड्यूल उन छात्रों के लिए खास है जो अपनी आवंटित सीट को अपग्रेड कराना चाहते हैं या आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सभी निर्धारित समय-सीमाओं का ध्यान रखते हुए प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

आज से चुन सकते हैं विकल्प

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए अपग्रेड विंडो 30 जून सुबह 10 बजे से 1 जुलाई शाम 4:59 बजे तक खोल दी है। जिन छात्रों ने पहले या दूसरे राउंड में सीट स्वीकार कर फीस जमा कर दी है, वे इस दौरान अपनी सीट को फ्रीज (Freeze) या अपग्रेड (Upgrade) करने का विकल्प चुन सकते हैं।

हालांकि, जिन उम्मीदवारों को पहले ही उनकी पहली पसंद की सीट मिल चुकी है या जिन्होंने पहले से फ्रीज विकल्प चुन लिया है, वे अपग्रेड सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसलिए पात्र छात्रों को तय समय के भीतर अपना विकल्प चुनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में सुधार और नए उम्मीदवारों को मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो खोलेगी। मिड-एंट्री सुविधा उन छात्रों के लिए है, जो पहले CSAS (PG) 2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे उम्मीदवार 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करके प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, पहले से पंजीकृत छात्र इसी अवधि के दौरान अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के भीतर सभी बदलाव पूरा कर लें, क्योंकि इसके बाद संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।
 
 
कार्य समय और तारीखें
अपग्रेड विंडो (फ्रीज/अपग्रेड विकल्प चुनना) 30 जून 2026 सुबह 10:00 बजे से 1 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो 2 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से 4 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
तीसरे CSAS (PG) अलॉटमेंट और परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम (राउंड-1) की घोषणा 6 जुलाई 2026
CW, स्पोर्ट्स और वार्ड सुपरन्यूमरेरी कोटा की घोषणा 7 जुलाई 2026
तीसरे CSAS (PG) अलॉटमेंट और परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम (राउंड-1) में मिली सीट स्वीकार करने की अवधि 6 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
CW, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के उम्मीदवारों द्वारा सीट स्वीकार करना 7 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
विभाग/केंद्र/कॉलेज द्वारा आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन और अनुमोदन 9 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अंतिम निर्धारित समय सीमा 11 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें