UPTET Admit Card OUT: यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्यभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। आयोग ने इससे पहले 22 जून को परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी थी।
आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 02 एवं 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त 04 जुलाई 2026 को केवल प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में स्थापित कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
| परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा समय | स्तर |
|---|---|---|---|
| 02.07.2026 | प्रथम | 09:30 AM से 12:00 PM | उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) |
| 02.07.2026 | द्वितीय | 02:30 PM से 05:00 PM | उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) |
| 03.07.2026 | प्रथम | 09:30 AM से 12:00 PM | उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) |
| 03.07.2026 | द्वितीय | 02:30 PM से 05:00 PM | प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) |
| 04.07.2026 | प्रथम | 09:30 AM से 12:00 PM | प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) |