फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PG Admission 2025: डीयू में पीजी दाखिले का दूसरा चरण 24 जून से, बीच सत्र में भी मिलेगा एडमिशन का अवसर

Mon, 23 Jun 2025 07:46 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU PG Admission 2025: डीयू पीजी दाखिला 2025 का दूसरा चरण 24 जून से शुरू होगा। उम्मीदवार 27 जून तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। तीसरी सूची 8 जुलाई को आएगी और मिड एंट्री विंडो 2 से 4 जुलाई तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU PG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। काॅमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-पीजी) 2025 के तहत दूसरा चरण 24 जून से शुरू हो रहा है। पहले चरण में 13,432 सीटों में से 11,314 सीटें आवंटित हुईं, जिनमें 7,586 उम्मीदवारों ने सीट स्वीकार की। इसमें प्रदर्शन आधारित कोर्स शामिल नहीं हैं।

दूसरी सीट आवंटन सूची 24 जून को

दूसरी आवंटन सूची 24 जून को शाम 5 बजे उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर आएगी। सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख 27 जून, शाम 4:59 बजे तक है। कॉलेज या विभाग द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 28 जून तक पूरा होगा। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 जून, शाम 4:59 बजे है।
विज्ञापन

 

DU PG Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि और समय
दूसरी आवंटन सूची जारी 24 जून 2025, शाम 5:00 बजे
सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 27 जून 2025, शाम 4:59 बजे
कॉलेज/विभाग द्वारा सत्यापन 28 जून 2025
फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 जून 2025, शाम 4:59 बजे
मिड एंट्री विंडो (नए आवेदन के लिए) 2 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे से 4 जुलाई 2025, शाम 4:59 बजे तक
तीसरी आवंटन सूची जारी 8 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे
तीसरे चरण में सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2025
कॉलेज/विभाग द्वारा ऑनलाइन सत्यापन (तीसरा चरण) 11 जुलाई 2025
फीस जमा करने की अंतिम तारीख (तीसरा चरण) 12 जुलाई 2025, शाम 4:59 बजे
विज्ञापन

82 प्रोग्राम्स में 13,432 सीटें

डीयू में इस साल 82 पीजी प्रोग्राम्स में 13,432 सीटें (एनसीवेब सहित) उपलब्ध हैं। पंजीकरण 16 मई से 12 जून तक चला, जिसमें 53,609 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें 23,117 पुरुष, 30,490 महिलाएं और ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 

जो छूट गए उनके लिए मिड एंट्री का मौका

जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए, उनके लिए डीयू ने मिड-एंट्री विंडो 2 जुलाई शाम 5 बजे से 4 जुलाई शाम 4:59 बजे तक खोली है। इस दौरान वे नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे।

तीसरी सूची 8 जुलाई को

तीसरी आवंटन सूची 8 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी होगी। इसमें युद्ध वेटरन (सीडब्ल्यू), स्पोर्ट्स, वार्ड और प्रदर्शन आधारित कोर्स (जैसे एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीएड, एमपीएड) की सीटें शामिल होंगी। सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई, सत्यापन 11 जुलाई और फीस जमा करने की तारीख 12 जुलाई, शाम 4:59 बजे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें