फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PG Admission 2025: डीयू पीजी प्रवेश के लिए राउंड-1 का सीट आवंटन जारी, 21 जून तक कराना होगा दस्तावेज सत्यापन

Tue, 17 Jun 2025 06:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU PG Seat Allotment Result: डीयू ने सीयूईटी-पीजी काउंसलिंग के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU PG Seat Allotment Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज, 17 जून को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) के पहले दौर की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून तक स्वीकार करें सीट

सीट आवंटन परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पीजी 2025 पोर्टल पर सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र के अनुसार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। डीयू पीजी काउंसलिंग के पहले दौर में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जून तक आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा।

पहले दौर की काउंसलिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की मंजूरी 21 जून, 2025 तक पूरा कराना होगा। उम्मीदवार 22 जून, 2025 तक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 63,387 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से लगभग 69,317 आवेदन विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं।

काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित की जाएगी। डीयू पीजी की दूसरी एडमिशन लिस्ट 24 जून को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 24 से 27 जून के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।

इस राउंड के बाद मिड-एंट्री विंडो और सीट आवंटन का तीसरा राउंड होगा, जिसमें सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड सुपरन्यूमेरी कोटा के साथ-साथ एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीएड और एमपीएड जैसे प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें