फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB 2026: डीयू एनसीवेब में वार्ड कोटा प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सात अगस्त तक खुली रहेगी विंडो

Wed, 29 Jul 2026 01:58 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU NCWEB Ward Quota Admission 2026: डीयू के नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड ने वार्ड कोटा प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU NCWEB 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्ड कोटा के तहत स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्राएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों को NCWEB वार्ड कोटा आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अधूरे या समय सीमा के बाद जमा किए गए आवेदनों पर प्रवेश प्रक्रिया में विचार नहीं किया जाएगा।

NCWEB Ward Quota Admission 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के वार्ड कोटा के तहत प्रवेश के लिए केवल दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) में रहने वाली महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय उम्मीदवारों को दिल्ली में निवास का वैध प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। इसके बिना वार्ड कोटा के तहत प्रवेश का लाभ नहीं दिया जाएगा।

DU NCWEB 2026: किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

  • ऑनलाइन DU रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • वैध पता प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड)
  • उम्मीदवार के माता-पिता के नाम पर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर्मचारी प्रमाणपत्र
  • वार्ड कोटा के तहत आवेदन करने के लिए कर्मचारी प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि दी गई सभी जानकारी उनके दस्तावेजों में दर्ज जानकारी से पूरी तरह मेल खाती हो। किसी भी प्रकार की गलत या अलग जानकारी मिलने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • DU NCWEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Ward Quota Admission 2026 से संबंधित सूचना देखें।
  • ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद DU पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित NCWEB कार्यालय में जमा करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए आवेदन पत्र और दस्तावेजों की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें