फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB: बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी, फटाफट ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 24 Aug 2023 04:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU NCWEB 2023: शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने बीए और बी. कॉम प्रोग्रामों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ सूची जारी कर दी है।
 
विज्ञापन
नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU NCWEB 2nd Cutt-off List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। BA और B.Com कार्यक्रम के लिए कट ऑफ लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे 23 अगस्त को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जाकर कट ऑफ लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आज से एडमिशन शुरू

उम्मीदवार ध्यान दें कि दूसरे दौर के लिए ऑनलाइन एडमिशन आज, यानी 24 अगस्त, 2023 से शुरू होगा। शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने बीए और बीकॉम प्रोग्रामों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ सूची, www.du.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। 

चार्ट में मिलेगी ये जानकारी

ऑनलाइन एडमिशन गुरुवार, 24 अगस्त, 2023 से शुरू होगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंकों के कट-ऑफ प्रतिशत (दूसरी प्रवेश सूची) का विवरण संलग्न चार्ट में दिया गया है। इसके आधार पर ही उपरोक्त पाठ्यक्रमों में बोर्ड के विभिन्न केंद्रों की ओर से एडमिशन ऑफर किया जायेगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें DU NCWEB Cutt-off List 

  • आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जाएं।
  • NCWEB सेक्शन पर क्लिक करें और फिर होमपेज पर “NCWEB के लिए दूसरी कट ऑफ सूची - 2023 2024” चुनें।
  • बीए/बीकॉम कट ऑफ लिस्ट लिंक का चयन करें।
  • DU NCWEB की दूसरी कट ऑफ सूची स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगी।
  • लिस्ट डाउनलोड करें और इसकी एक प्रति अपने पास संरक्षित रखें।


अगले और उसके बाद के राउंड्स के लिए डीयू एनसीवेब कट ऑफ के विवरण के लिए वेबसाइट चेक करते रहें ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें