DU LLB, LLM 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने एलएलबी के तीसरे राउंड के लिए दाखिला सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (LLB) के तीसरे दौर की प्रवेश सूची जारी की है। अभ्यर्थी du.ac.in के जरिए अपनी दाखिला सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को 20 दिसंबर तक पाठ्यक्रम शुल्क जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बता दें कि एलएलबी के लिए मेरिट सूची की घोषणा 9 नवंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर की गई थी। जबकि परीक्षा 9 सितंबर को हुई थी।
तीसरे राउंड की दाखिला सूची देखने के लिए अभ्यर्थी क्लिक करें। फाउंडेशन कोर्स की अवधि तीन साल और एडवांस कोर्स की अवधि पांच साल है। जबकि, वार्षिक शुल्क 85,000 रुपये है। DU LLB 2020 प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ होती है, जिसमें प्रश्न कानूनी जागरूकता, सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और अंग्रेजी भाषा से सवाल पूछे जाते हैं। DU LLB 2020 की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है।