फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU के एनसीवेब में बढ़ेंगी 3 हजार सीटें, प्रत्येक सेंटर पर सौ से ज्यादा सीटों का होगा इजाफा

Fri, 10 May 2019 08:51 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र में नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजूकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले की इच्छुक छात्राओं के लिए राहत की खबर है। रेगुलर कॉलेजों की तरह ही एनसीवेब में भी छात्राओं के लिए लगभग 3 हजार सीटें बढ़ने जा रही है। दरअसल सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को ईडब्ल्यूएस के तहत 10 फीसदी आरक्षण इसी सत्र से लागू होना है। यह आरक्षण शनिवार और रविवार को चलने वाले एनसीवेब के 26 सेंटरों पर भी लागू होगा। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय विद्वत परिषद के पूर्व सदस्य और एनसीवेब के सेंटर प्रभारी प्रो. हंसराज ने बताया कि बीते दिनों डीयू और यूजीसी की ओर से 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने के लिए एक सर्कुलर भेजा गया है। इसके बाद से कॉलेज प्रिंसिपल और सेंटर प्रभारी आगामी शैक्षिक सत्र के लिए कितनी सीटों की बढ़ोतरी होगी, इसके लिए आंकड़े एकत्रित कर सीट का ब्योरा तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों पर चलने वाले बीए और बीकॉम प्रोग्राम कोर्स में 10 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी।

सीटों के बढ़ने से सामान्य जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के साथ-साथ एससी, एसटी और ओबीसी के अलावा सामान्य वर्गों के विद्यार्थियों की सीटों में इजाफा होगा। वर्तमान में प्रत्येक सेंटर पर बीए प्रोग्राम में 240 सीटें और बीकॉम में 180 सीटें हैं। आरक्षण लागू होने से कुल 2730 सीटें बढ़ जाएंगी। बीए में 300 सीटें और बीकॉम प्रोग्राम में 225 सीटें हो जाएगी। इस तरह से ज्यादा छात्राओं को सेंटरों पर दाखिला मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि एनसीवेब में दिल्ली की रहने वाली छात्राओं को ही दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें