डीयू ने मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट घटाया:
बैठक में फाइनेंस कमेटी को नौ दिसंबर 2025 को आयोजित हुई बैठक में की गई सिफारिशों पर विचार के बाद उन्हें भी स्वीकृति दी गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट अनुमान और वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान पर भी विचार किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 को बजट अनुमान 1664.74 करोड़ रुपये से घटाकर अब 1312.33 करोड़ रुपये रखा है।
साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1651.42 करोड़ रुपये का बजट अनुमान पेश किया है। डीयू कुलपति ने बताया कि सेंटर फॉर उड़िया स्टडीन भाषा, साहित्य, संस्कृति, सभ्यता और रीति-रिवाजों पर आने वाली पौड़ियों और आज के नजरिए से भी विमर्श का दावरा बढ़ाएगा।