अभ्यर्थी तीसरे कट-ऑफ के तहत दाखिले के लिए विस्तृत जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए देख सकते हैं। यह पहली बार है जब वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के विभिन्न कोर्सों के लिए 70 हजार सीटें हैं।
डीयू में कट-ऑफ के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलता है। कट-ऑफ के हिसाब से कॉलेज चुनने के बाद छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है। डीयू प्रशासन छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करता है। इस साल डीयू की कट-ऑफ में कई कॉलेजों की कट-ऑफ सौ फीसदी गई है। विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ के तहत अधिकांश कॉलेजों की कटऑफ 90 फासदी से अधिक है। हालांकि, कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जिनकी कटऑफ 80% या उससे कम है।