फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: त्रिपुरा नहीं, इस सूबे के सबसे ज्यादा छात्रों ने पाई नीट परीक्षा में सफलता

Mon, 19 Oct 2020 10:36 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Neet Jee Mains Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इस साल नीट परीक्षा में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के छात्र पास हुए हैं। जबकि, महाराष्ट्र का दूसरा नंबर और राजस्थान का तीसरा नंबर है। यूपी से इस साल 88,889 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पास की है। जबकि, महाराष्ट्र के 79,974 और राजस्थान के 65,758 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा पास की है। इससे पहले प्रारंभिक आंकड़ों में त्रिपुरा से सबसे ज्यादा छात्रों के नीट उत्तीर्ण होने की बात कही गई थी। जिस डाटा को बाद में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने “मानव त्रुटि” करार देते हुए सुधार किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा के 19 ऐसे गरीब बच्चों ने निकाला नीट जिनका परिवार बेचता है सब्जी, मछली और इडली-वड़ा 

एनटीए के मुताबिक, इस साल  13.66 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से 7.7 लाख ने नीट परीक्षा पास की है। जिनमें सबसे ज्यादा छात्र यूपी के हैं। वहीं, केरल के 59,404 छात्रों और कर्नाटक के 55,009 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। दिल्ली के कुल 23,554 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा पास की है। वहीं, हरियाणा के 22,395 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा पास की है। गौरतलब है कि नीट परीक्षा का रिजल्ट पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET: जानिए, शोएब के बराबर नंबर होने के बाद भी क्यों मिला आकांक्षा को दूसरा स्थान?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस साल परीक्षा में क्वालीफाई करने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 4.27 लाख महिलाओं ने यह परीक्षा पास की है, जबकि पुरुषों की संख्या 3.43 लाख है। इस साल नीट की परीक्षा 13 सितंबर को 11 भाषाओं में आयोजित हुई थी। जिसमें ओडिशा के शोएब आफताब ने पहली रैंक हासिल की है और दिल्ली की आकांक्षा सिंह की दूसरी रैंक आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें