फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में बीए प्रोग्राम के लिए अलग-अलग विषयों पर आधारित कट ऑफ होगी जारी

Sun, 26 May 2019 10:19 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 के स्नातक स्तर के बीए प्रोग्राम पाठ्यक्रमों के लिए विषय आधारित अलग-अलग कट ऑफ निकालने की तैयारी की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो बीए प्रोग्राम की विषय आधारित कट ऑफ जारी होगी, जिस कारण कट ऑफ में विषयों का विकल्प बढ़ने से वह लंबी भी हो सकती है। इसके लिए कॉलेजों से अलग-अलग विषय जोड़ के हिसाब से सीटों की जानकारी ली गई है।

विज्ञापन

 
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक, कॉलेजों को बताया गया है कि बीए प्रोग्राम कोर्सेज के हिसाब से अलग-अलग कट ऑफ जारी की जा सकती है। बीते साल तक बीए प्रोग्राम की एक ही कट ऑफ निकाली जाती रही है। इस बार कट ऑफ के लिए बीए प्रोग्राम के दो विषयों को जोड़ के मुताबिक अलग-अलग कट ऑफ लिस्ट तैयार होगी। प्रिंसिपल ने बताया कि बीए प्रोग्राम को अलग-अलग विषयों के जोड़ के हिसाब से सीटों की जानकारी ली गई है। इस तरह से कॉलेज में जितने विषय हैं, उसके कोर्स कॉम्बिनेशन के हिसाब से कट ऑफ लंबी हो जाएगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि इसमें सीटें कैसे बंटेगीं।
 
एक कॉलेज ने अपना बीए प्रोग्राम का सात विषयों के जोड़ के साथ जानकारी भेज दी है। कॉलेज ने 2019-20 में बीए प्रोग्राम के लिए जो जानकारी भेजी है उसके अनुसार बीए प्रोग्राम में इकोनॉमिक्स, एकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स-मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स-एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी-हिस्ट्री, फिलॉस्फी-पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री-पॉलिटिकल साइंस विषय के साथ कोर्स कॉम्बिनेशन बनाए गए हैं। बताया जा रहा है इस पर स्टैडिंग कमेटी में सहमति हो चुकी है। इस तरह से इतने विकल्प कट ऑफ में बीए प्रोग्राम के लिए बढ़ने पर कॉलेजों को कट ऑफ तैयार करने में भी परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें