फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में एडमिशन लेने में आए दिक्कत तो हेल्प डेस्क की ले सकेंगे मदद, प्रवेश लेना होगा आसान

Thu, 30 May 2019 09:53 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), एमफिल (MPhil) और पीएचडी (PhD) में प्रवेश के लिए अहम तिथियों की घोषणा कर दी है। इन सभी कोर्सेज में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। डीयू ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर होगी। आगे पढ़ें कब क्या होगा...

विज्ञापन
Trending Videos

किस कोर्स के लिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
  • स्नातक (UG) - 30 मई 2019
  • स्नातकोत्तर (PG) - 03 जून 2019
  • साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में पीजी डिप्लोमा - 03 जून 2019
  • एमफिल / पीएचडी - 03 जून 2019

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को एडमिशन प्रक्रिया समझने में दिक्कत न हो, इसलिए...

- दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी और उनके पैरेंट्स एडमिशन की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें, इसके लिए डीयू एक ओपन डे प्रोग्राम आयोजित कर रहा है।

- इसके अलावा कॉन्फ्रेस सेंटर में एक हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा, जो अभ्यर्थियों की मदद करेगा। यह डीयू के नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेस सेंटर के रूम नंबर - 5 में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक काम करेगा।

- डीयू से संबद्ध कॉलेज भी अपने काउंसलिंग सत्र आयोजित करेंगे। इसके लिए कॉलेज अपने-अपने परिसर में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान हेल्प डेस्क की सुविधा देंगे।

आगे देखें कब और कहां आयोजित होंगे ओपन डे सेशंस..
विज्ञापन

ओपने डे सेशंस की तिथियां व समय ओपन डे सेशंस के स्थल
31 मई, 03 जून और 08 जून 2019 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक डीयू के नॉर्थ कैंपस के कॉन्फरेंस सेंटर में, गेट नंबर - 4
 
04 जून, 06 जून, 07 जून और 10 जून 2019 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कमला नेहरू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में

डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें