फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: डीयू में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित बन सकता है अनिवार्य विषय, छात्रों को होगी परेशानी

Thu, 06 Mar 2025 07:53 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित को अनिवार्य विषय बनाने की योजना पर विचार हो रहा है। इस बदलाव से 12वीं में गणित न पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित को अनिवार्य विषय बनाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह दाखिले की इच्छुक छात्रों का 12वीं में गणित विषय पढ़ना जरूरी होगा। सीयुईटी यूजी शुरू होने के बाद से छात्रों को दो संयोजनों के माध्यम से दाखिला दिया जाता था। गणित के साथ दाखिले के लिए छात्रों को एकाउंटेंसी पढ़ने का मौका दिया जाता था। दो संयोजनों में से छात्र को किसी एक का चुनाव करना होता था।

विज्ञापन


दरसअल बीकॉम में पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के कारण यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। इससे ऐसे छात्रों को दिक्कत होगी, जिन्होंने 12वीं में गणित की पढ़ाई नहीं की है। वह दाखिले से चूक सकते हैं। डीयू में हर साल बीकॉम में दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन किये जाते हैं।

गणित को अनिवार्य बनाना क्यों है जरूरी?

अब तक डीयू की और से दाखिले के लिए इनफार्मेशन बुलेटिन जारी नही किया गया है उसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि गणित को अनिवार्य बनाया जाएगा या नहीं। डीयू में बीते तीन साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से दाखिले होते है। सीयूईटी से दाखिले शुरू होने के बाद से बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए भाषा के साथ गणित एप्लाइड गणित और दो विषय तथा भाषा एकाउंटेंसी और कोई दो विषय को देखा जाता है। अब इस साल से गणित को अनिवार्य किया जा रहा है। हालांकि सीयूईटी आने से पहले गणित बीकॉम में दाखिले के लिए अनिवार्य था। इस तरह से इस व्यवस्था को दुबारा से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

गणित को अनिवार्य करना छात्र हित में नहीं : गर्ग

डीयू के राजधानी कॉलेज में गणित के प्रोफेसर और ई टेक के चेयरमैन प्रो पंकज गर्ग ने इस प्रावधान पर कहा कि छात्रों की और से 11वीं में ही विषयों का चयन किया जाता है। उसी के हिसाब से वे स्नातक में प्रवेश लेने की तैयारी करते हैं, लेकिन सीयूईटी होने से दो माह पहले गणित को अनिवार्य करना छात्रों के हित में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें