DU Admission 2023: तीसरे चरण के सीएसएएस के लिए डीयू प्रवेश 2023 की अंतिम तिथि आ चुकी है। कार्यक्रम के अनुसार, एडमिशन के लिए उम्मीदवार आज, यानी 19 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस के तीसरे राउंड (CSAS Phase-3) या मिड-एंट्री (Mid-Entry) में उन उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोली थी, जो पहले और दूसरे फेस में पंजीकरण नहीं कर पाए थे।
उम्मीदवारों के पास आज, 19 अगस्त शाम 4:59 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन करने का समय है। सीएसएएस चरण 3 में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसएएस यूजी 2023 के तीसरे दौर में सीट आवंटन किया जायेगा। डीयू एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, तीसरा सीट आवंटन रिजल्ट 22 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद, सीट स्वीकारने के लिए उम्मीदवारों के पास 24 अगस्त तक का समय होगा।
मिड-एंट्री एडमिशन के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि ऐसे उम्मीदवारों का उन उम्मीदवारों की सीटों पर कोई दावा नहीं होगा, जिन्होंने शुरआत में पंजीकरण कर दिया था।
मिड-एंट्री विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, सीटों की उपलब्धता और अन्य सीएसएएस मानदंडों की पूर्ति के अनुसार ही एडमिशन मिलेगा है। साथ ही, मिड-एंट्री के माध्यम से एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार करना अनिवार्य होगा। अगर कोई उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार नहीं करता है, तो यूओडी में प्रवेश पाने का उसका अधिकार जब्त कर लिया जाएगा। मिड-एंट्री विंडो के माध्यम से आवंटित सीटें किसी भी अगले राउंड में अपग्रेड नहीं की जाएंगी।
डीयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, सीएसएएस राउंड 3 आखिरी राउंड है। डीयू सीट उपलब्धता के आधार पर प्रवेश के लिए अगले राउंड की जानकारी देगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।