फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019 : प्रवेश लेने में आ रही है दिक्कत तो करें डीयू की ऑनलाइन क्लास

Thu, 06 Jun 2019 09:54 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सवालों के जवाब नहीं, लेकिन दाखिले से जुड़ी जानकारी मिलेगी 
  • 150 से अधिक पन्ने के इंफॉरमेशन बुलेटिन को नहीं पढ़ रहे विद्यार्थी

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब ओपन डेज की क्लास ऑनलाइन ले सकते हैं। इस क्लास में विद्यार्थी सवाल नहीं कर सकते, लेकिन उन्हें दाखिले से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी। डीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए पीपीटी फॉर्मेट (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) रूप में दाखिला सूचना को तैयार किया है। दरअसल डीयू का इंफॉरमेशन बुलेटिन 150 से अधिक पन्नों का है। ऐसे में विद्यार्थी इसमें से सूचनाएं लेने से परहेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू ने अपने दाखिला पोर्टल पर ओपन डेज प्रेजेंटेशन का एक लिंक उपलब्ध कराया है। इसे खोलने पर इसमें 24 पन्नों का एक सार उपलब्ध है,  जिससे दाखिले से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।  इसमें कौन से कोर्स हैं, उनकी क्या योग्यता है, किस श्रेणी के लिए कितना कोटा है, स्पोर्ट्स-ईसीए के दाखिले व महत्वपूर्ण सूचनाएं, प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के बारे मेें जानकारी और अन्य सूचनाएं शामिल हैं। इस तरह से विद्यार्थी घर बैठे ही दाखिले के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। हालांकि यदि उनका कोई सवाल है तो उन्हें कॉलेजों में हो रहे ओपन डेज में ही जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें