फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्ट्रीम बदलने पर कटेंगे अंक

Sat, 29 Jun 2019 01:03 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए अपनी स्ट्रीम बदलने पर अंकों मेें कटौती की जाएगी। यह कटौती न्यूनतम दो फीसदी और अधिकतम तीन फीसदी तक की होगी। यह प्रत्येक कॉलेज पर निर्भर करेगा कि वह स्ट्रीम में बदलाव करने पर कितने फीसदी अंकों की कटौती करेगा। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए डीयू ने फिलहाल पांच कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दिया है। पहले दिन के दाखिले में ही विद्यार्थियों को स्ट्रीम में बदलाव करने पर अंकों में कटौती का पता नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


डीयू में हर साल दाखिले से पहले इस कटौती के विषय में सूचना जारी कर दी जाती है,  लेकिन शुक्रवार को जब विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे तो उन्हें इस कटौती का पता ही नहीं था। वह कटऑफ देखकर ही दाखिला लेने के लिए पहुंच गए। कई अभिभावकों की शिकायत रही कि प्रशासन को इस कटौती की जानकारी पहले देनी चाहिए थी। प्रशासन ने शाम को महज पांच कॉलेजों की कटौती के विषय में सूचना जारी की। इस कटौती को इस तरह से समझा जा सकता है।  यदि किसी के लिए बीए प्रोग्राम की कटऑफ 92 फीसदी होगी तो दो फीसदी अंकों में कटौती होने के कारण विद्यार्थी को बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए 94 फीसदी अंक जरूरी है।  
विज्ञापन


कौन से कॉलेज में कितने अंकों की कटौती
कॉलेज                    अंकों में कटौती

शिवाजी                         2 फीसदी
श्री अरबिंदो कॉलेज            2 फीसदी
रामजस कॉलेज                2.5 फीसदी
शहीद भगत सिंह ईवनिंग      3 फीसदी
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज           2.5 फीसदी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें