फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019: जानें किन कॉलेजों में कितनी सीटें हुईं फुल, कहां अब भी है मौका

Thu, 04 Jul 2019 11:00 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रशासन ने पहली बार कॉलेज आधारित डाटा जारी किया 
  • विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए डीयू की पहल
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीयू में सत्र 2019-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 62 हजार सीटें हैं। पहली कटऑफ के बाद इनमें से 23266 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि 89 दाखिले रद्द किए गए। बता दें कि प्रशासन ने पहली बार कॉलेज आधारित डाटा जारी किया है। इसके अनुसार, सबसे ज्यादा 1145 दाखिले मिरांडा हाउस में हुए हैं। जबकि यहां सीटें 1165 हैं।

विज्ञापन


पहली कटऑफ के बाद किस कॉलेज में कितनी सीटें फुल

डीन स्टूडेंट वेलफेयर व दाखिला समिति चेयरमैन प्रो राजीव गुप्ता के अनुसार...

किरोड़ीमल - 1105
लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में - 1046
शहीद भगत सिंह ईवनिंग कॉलेज - 1012
जाकिर हुसैन कॉलेज - 1059
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज - 996
अदिति कॉलेज - 104 
भगिनि निवेदिता कॉलेज में 213
भारती कॉलेज - 513
भास्कराचार्य कॉलेज - 175
अंबेडकर - 351
सीवीएस - 312
दौलतराम - 524
दीन दयाल उपाध्याय - 271
दयाल सिंह - 484
गार्गी कॉलेज - 899
हंसराज कॉलेज - 814
हिंदू कॉलेज - 993 
रामजस कॉलेज - 679
श्री अरबिंदो - 392
श्री वेंकेटेश्वरा - 264 
आर्यभट्ट - 147

इसी तरह से अन्य कॉलेजों में अलग-अलग कोर्सेस में हुए दाखिले की सूची भी जारी की गई है। इससे छात्र-छात्राओं को पता चल सकेगा कि किस कॉलेज में दाखिले की कितनी गुंजाइश है।

इन कॉलेजों में है मौका, खाली हैं सीटें 
विज्ञापन

जहां डीयू के कुछ कॉलेजों में बंपर ऐडमिशन हुए हैं, वहीं कई कॉलेजों में 50 से भी कम सीटों पर दाखिले हुए हैं। वे कॉलेज जहां कम एडमिशन हुए हैं...

श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज - 6 ऐडमिशन हुए
इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकनॉमिक्स - 19
डिपार्टमेंट ऑफ जर्मनिक - 30
श्री अरबिंदो कॉलेज - 34
श्यामलाल कॉलेज - 48
मोतीलाल नेहरू ईवनिंग कॉलेज - 54

इसके अलावा महाराजा अग्रसेन, केशव महाविद्यालय, मोतीलाल नेहरू, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ अप्लायड साइंसेज, पीजीडीएवी, रामलाल आनंद जैसे कई कॉलेजों में भी 100 से 200 के बीच ही दाखिले हुए हैं। इन सभी कॉलेजों ने 0.25 से लेकर 2% तक कटऑफ घटाई है। यहां पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी ऑनर्स, फिलॉसोफी जैसे यूजी प्रोग्राम्स में अब भी दाखिला लिया जा सकता है।

हालांकि मिरांडा हाउस में अब भी इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, फिलॉसोफी समेत साइंस के कुछ ऑनर्स कोर्सेस और लैंग्वेज के साथ बीए में सामान्य श्रेणी के लिए भी दाखिले होंगे। वहीं, इंग्लिश ऑनर्स एलएसआर, हंसराज, अरबिंदो, किरोड़ीमल, रामजस, दयाल सिंह, एआरएसडी, आईपी, गार्गी समेत कई कॉलेजों में अब भी मौजूद है।

किस कॉलेज में किस प्रोग्राम में पहले कटऑफ के बाद हुए कितने दाखिले, यहां देखें पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें