12वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त, 2020 को समाप्त होगी। यानि ऑनलाइन दाखिले के लिए अब उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी है। बता दें कि दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त, 2020 से शुरू हुई थी। पात्र उम्मीदवार DTE महाराष्ट्र पोस्ट HSC प्रवेश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबासाइट dtemaharashtra.gov.in है। छात्रों को सलाही दी जाती है कि वे इस वेबसाइट के अलावा और किसी फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें।