फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB ने पीआरटी की परीक्षा के प्रवेश पत्र किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 20 Sep 2018 04:54 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएसएसएसबी पीआरटी प्रवेश पत्र 2018: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर पीआरटी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। आपको बता दें कि परीक्षा 30, 13, 14 और 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन


डीएसएसएसबी ने दिल्ली के क्षेत्रों के एमसीडी स्कूलों में 4,366 पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना 26 जून को आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in पर जारी की गई थी। बता दें कि भर्ती परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई, 2018 से शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, dsssbonline.nic.in पर जाएं।

चरण 2: लिंक 'प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर दर्ज करें।

आपके सामने आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें