आजकल बहुत से छात्र अच्छी से अच्छी डिग्री पाने की होड़ में लगे हुए हैं। इसके विपरीत कुछ छात्र अपने कॅरिअर के प्रति संवेदनशील और गंभीर होते हैं। ऐसे छात्र डिग्री के अलावा उन रणनीतियों के बारे में भी सोचते हैं, जिससे उन्हें उच्च वेतन वाली नौकरी प्राप्त करने में मदद मिल सके और वे नए कौशल भी सीख सकें। अगर आप कॉलेज के छात्र हैं, तो आपको भी ऐसी रणनीतियों पर अमल करने की जरूरत है। इस तरह की रणनीति बनाकर पढ़ाई करने से आप औपचारिक शिक्षा के साथ- साथ पेशेवर बाजार के अनुरूप खुद को ढाल सकेंगे। ऐसे कई तरीके हैं, जिन्हें कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आजमाकर आप अपने कौशल निखार सकते हैं।