फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के साथ मिलकर इंजीनियर ने बनाई एप, एक क्लिक पर मिलेगा Blood Donor

Sat, 06 Jul 2019 11:51 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एक ओर आज देश में कई बार लोगों को समय से खून नहीं मिल पाता है, वहीं कई बार रक्तदान के बाद ब्लड बैंक में खून को स्टोर करने की क्षमता कम होने से कम खून को ही स्टोर किया जा सकता है। इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रताप चंदानी नाम के एक इंजीनियर ने अपने डॉक्टर दोस्त की मदद से ‘डोनर ऑन कॉल’ नाम से एक एप बनाया है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत लोगों को रक्तदान के लिए रक्तदाता उपलब्ध कराता है। प्रताप चंदानी ग्रीन शक्ति समूह का हिस्सा हैं। यह संगठन रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और साइकिलिंग को बढ़ावा देने जैसे कई सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करता है काम

‘डोनर ऑन कॉल’ एक मोबाइल एप है, जिससे रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति रक्तदाता के रूप में जुड़े रहते हैं। यदि कहीं किसी अस्पताल में किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो वह यह एप डाउनलोड कर रिक्वेस्ट भेज सकता है। एप उसे नजदीकी रक्तदाता से जोड़ता है, जिसके बाद रक्तदाता और जरूरतमंद एक दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं। रक्तदाता संबंधित अस्पताल पहुंचकर मरीज को तुरंत रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता कम होने के कारण यह एप अभी सिर्फ सरकारी अस्पतालों को प्राथमिकता देता है।

ऐसे आया आइडिया

प्रताप चंदानी ने बताया कि उनकी मां को कैंसर था, जिन्हें समय-समय पर खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती थी। मां के जाने के बाद वह कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे खून की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तुरंत खून उपलब्ध हो सके। साथ ही ब्लडबैंक में खून एक्सपायर भी न हो, इसलिए उन्होंने अपने एक डॉक्टर दोस्त की मदद से इस एप का निर्माण किया।

अन्य सामाजिक कार्यों में भी योगदान

प्रताप चंदानी ने बताया कि उन्होंने अपने परिचितों के सहयोग से ग्रीन शक्ति नाम का एक संगठन बनाया हुआ है। उनके संगठन ग्रीन शक्ति में कई उच्च शिक्षा प्राप्त लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अधिकांश साइकिल से ही चलते हैं और लोगों को भी साइकिल से चलने के लिए प्रेरित करते हैं, क्योंकि साइकिल के प्रयोग से हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही साथ हम अक्सर विभिन्न कैंपेन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। हमारी टीम पर्यावरण संरक्षण के लिए सोशल मीडिया माध्यम के जरिये भी लोगों को लगातार प्रभावित करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें