फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNB PDCET 2023: डीएनबी पीडीसीईटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 10 Mar 2023 06:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DNB PDCET 2023: डीएनबी पीडीसीईटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
डीएनबी पीडीसीईटी 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DNB PDCET 2023 Registration Begins: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट-डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट ( DNB PDCET 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 10 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीएनबी पीडीसीईटी 2023 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in and nbe.edu.in  पर उपलब्ध है। उम्मीदवार 30 मार्च 2023 रात 11:55 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2023 के बीच आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। त्रुटिपूर्ण/गलत छवियों को सुधारने के लिए अंतिम और चयनात्मक संपादन विंडो लिंक 10 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक सक्रिय रहेगा। 

 

डीएनबी पीडीसीईटी 2023 परीक्षा 23 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बोर्ड संभावित रूप से 22 मई, 2023 तक परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  डीएनबी पीडीसीईटी 2023 टैब पर क्लिक करें।
  • 'नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन क्रेडेंशियल के लिए विवरण दर्ज करें।
  • अब, जनरेट किए गए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता विवरण और परीक्षा शहरों का चयन करके आवेदन पत्र भरें।
  • एनबीई द्वारा निर्धारित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें