DHSE Kerala Result 2023 प्लस 2 का पहले हो चुका जारी
राज्य में केरल प्लस वन परीक्षा 10 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार डीएचएसई, केरल की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। केरल डीएचएसई प्लस दो कक्षा 12वीं का परिणाम 25 मई, 2023 को घोषित किया गया था। प्लस टू का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.95% था। जबकि वीएचएससी पास प्रतिशत 78.39% था।