नई शिक्षा नीति का विजन
कार्यक्रम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स (X) पर पोस्ट किया, "दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा और अनोखा इनोवेशन मूवमेंट, जिसमें छह लाख से ज्यादा स्कूल और 12 करोड़ छात्र हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से प्रेरित विकसित भारत बिल्डाथॉन, नई शिक्षा नीति 2020 के विज़न को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। यह छात्रों को अपने विचार और नवाचार परखने का वैश्विक मंच देगा और उन्हें राष्ट्रीय विकास के लिए रचनात्मक सोचने के लिए प्रेरित करेगा।"