फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blockchain: तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया में ब्लॉकचेन के जानकारों की बढ़ रही मांग, इसमें करियर बनाना है समझदारी

Fri, 11 Oct 2024 08:14 AM IST
आकाश कुमार जितेंद्र गिरधर, कॅरिअर सलाहकार

सार

What Is Blockchain: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक प्लेटफॉर्म है, जहां न सिर्फ डिजिटल करेंसी, बल्कि किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। ऐसे में इसके व्यावहारिक सिद्धांतों को समझकर ब्लॉकचेन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक प्लेटफॉर्म है, जहां किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Career In BLockchain: ब्लॉकचेन अभी अपने प्रारंभिक दौर में है और बढ़ती मांग के चलते भविष्य में इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की पूरी संभावना है। यह बिटकॉइन, एथेरियम और लाइटकॉइन जैसी डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी की रीढ़ है। ब्लॉकचेन तकनीक की क्षमता ने व्यवसायों और कॉरपोरेट जगत के काम करने के तरीके को बदल दिया है। ऐसे में ब्लॉकचेन तकनीक सीखना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन


इस तकनीक पर आधारित नए-नए स्टार्टअप भी खुल रहे हैं और इसी कारण ब्लॉकचेन की जानकारी रखने वालों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश की बड़ी आईटी कंपनियों में भी इन पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में इसके व्यावहारिक सिद्धांतों को समझकर ब्लॉकचेन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

ब्लॉकचेन क्या है?

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक प्लेटफॉर्म है, जहां न सिर्फ डिजिटल करेंसी, बल्कि किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। ब्लॉकचेन का उपयोग एक बहीखाते के रूप में भी किया जाता है, जिसके अंतर्गत होने वाले लेन-देन शृंखला से जुड़े हर कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं। इसे क्रिप्टोकरेंसीज का बैकबोन भी कहा जाता है। इसी कारण इसका इस्तेमाल केवल क्रिप्टोकरेंसीज में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।

शुरुआत कैसे करें?

आपको किसी भी स्ट्रीम में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद आवश्यक ज्ञान हासिल करना होगा। ब्लॉकचेन के बारे में सीखने के लिए आप आईआईटी, कानपुर, इंडियन ब्लॉकचेन इंस्टीट्यूट, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी आदि से ब्लॉकचेन के ऑनलाइन प्रोग्राम या सर्टिफिकेट कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विभिन्न कोर्स

कोर्सेरा, एडएक्स और फ्यूचरस्किल आदि प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी टेक्नोलॉजीज, स्पेशलाइजेशन इन ब्लॉकचेन, रेवोलुशन इन फाइनेंशियल सर्विसेज आदि फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। कोर्स करने के दौरान आप ब्लॉकचेन तकनीक की मूल बातें सीखेंगे। सॉलिडिटी, जावास्क्रिप्ट और पायथन जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान और एथेरियम, हाइपरलेजर और कॉर्डा जैसे ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क की जानकारी लाभदायक है।
विज्ञापन

शीर्ष कंपनियों में मौके

यदि आपने ब्लॉकचेन से संबंधित कोर्स किया है, तो आप सैमसंग ग्रुप, टेक महिंद्रा, आईबीएम, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आदि कंपनियों में काम कर सकते हैं। आप ब्लॉकचेन डेवलपर, ब्लॉकचेन इंजीनियर, ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट मैनेजर, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट डेवलपर, क्वालिटी इंजीनियर, सुरक्षा इंजीनियर, ब्लॉकचेन कानूनी सलाहकार, ब्लॉकचेन सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट, ब्लॉकचेन बिजनेस सलाहकार आदि के तौर पर नौकरी कर सकते हैं। अन्य कॅरिअर विकल्प अकाउंटेंट, क्रिप्टो ब्रोकर, विश्लेषक और क्रिप्टो मार्केटर का है। इसके अतिरिक्त आप शिक्षा, व्यापार वित्त, ई-गवर्नेंस, कृषि आदि क्षेत्रों में भी कार्य कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें