फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय जारी करेगा सीएसएएस की खाली सीटों की लिस्ट, ऐसे करें चेक

Tue, 25 Oct 2022 01:31 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू प्रवेश 2022 राउंड 2 के लिए खाली सीटों को आज शाम पांच बजे जारी करेगा। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
DU seat allocation - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय राउंड 2 CSAS के लिए खाली सीटों की लिस्ट आज शाम पांच बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार 27 अक्तूबर शाम 4:59 बजे तक पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की अपनी वरीयता को री-आर्डर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


DU UG Admission 2022: डीयू यूजी आवंटन सूची

दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची 30 अक्तूबर को शाम 5 बजे जारी होगी। उम्मीदवारों को आवंटित सीट को 31 अक्तूबर सुबह 10 बजे और 1 नवंबर शाम 4:59 बजे के बीच स्वीकार करना होगा। कॉलेज 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करने जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर शाम 4:59 बजे तक है।

DU UG Admission 2022: 4 नवंबर से डीयू यूजी प्रवेश का तीसरा राउंड

डीयू यूजी प्रवेश के लिए तीसरा राउंड 4 नवंबर 2022 से शुरू होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में, 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) अंकों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


DU Admission 2022: CUET के अंकों से मिलेगा प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि खाली सीटों को बुधवार को प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में, 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पहली बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंकों के माध्यम से किया जा रहा है। पिछले साल तक, प्रवेश कक्षा 12 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाता था, जिसमें कट-ऑफ आसमान छूती थी। विश्वविद्यालय हर साल सात कट-ऑफ सूचियों की घोषणा करता था।

DU Admission 2022:   दो नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

डीयू सीएसएएस राउंड 1 सीट आवंटन में अब तक 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है। डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्तूबर 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 31 अक्तूबर  से 1 नवंबर, 2022 तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकेंगे। डीयू  सीएसएएस राउंड -3 के दौरान 5 नवंबर से 7 नवंबर तक यूजी कार्यक्रमों के लिए मिड-एंट्री विंडो भी खोलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की कक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें