ICAI CA Admit card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 सत्र परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पंजीकृत खातों में लॉग इन करना होगा।
ICAI CA Admit card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईसीएआई सीए इंटर एडमिट कार्ड और आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड अपने आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- उम्मीदवार icai.org और eservices.icai.org पर जाएं।
- आईसीएआई सीए नवंबर प्रवेश पत्र के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा, सीए इंटर या सीए फाइनल प्रवेश पत्र के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- क्रेडिंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
- आपका आईसीएआई सीए प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
ICAI CA Admit card 2022: नवंबर में होगी ऑफलाइन मोड में परीक्षा
आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर 2022 परीक्षा 1 नवंबर से 16 नवंबर 2022 और सीए इंटरमीडिएट 2 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित करेगा। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं। अपने प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने और आईसीएआई सीए परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।