दिल्ली विश्वविद्यालय में 20 जुलाई से शैक्षिक सत्र 2018-19 का आगाज होने जा रहा है। नए सत्र में रैगिंग रोकने के लिए डीयू प्रशासन इस बार भी काफी सख्त है।
कैंपस में किसी प्रकार से रैगिंग न होने पाए, इसके लिए नॉर्थ व साउथ कैंपस में 20 जुलाई से 28 जुलाई तक ज्वाइंट कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की होगी।
डीयू के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं यदि कोई रैगिंग का दोषी पाया जाता है, तो उसका निलंबन व डिग्री तक रद्द हो सकती है।
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ऑफिस अधिकारियों ने रैगिंग रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, डीटीसी, मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रैगिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया।