फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय : आज से ऑनलाइन शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, ये हैं दिशा-निर्देश

Mon, 07 Jun 2021 09:00 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सोमवार, 07 जून से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
DU Examination 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कहर के बीच जहां एक ओर विभिन्न परीक्षाएं रद्द की जा रहीं हैं तो वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय अपने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सोमवार, 07 जून से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


खास बात है कि डीयू की ओर से यूजी और पीजी फाइनल ईयर और सेमेस्टर के एग्जाम ऑनलाइन मोड में लिए जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व घोषणा के अनुसार, इस बार परीक्षाएं खुली किताब (ओपन बुक एग्जाम) मोड में आयोजित की जा रही है, जिसे विश्वविद्यालय ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी (कोविड -19) महामारी के कारण चुना था।

बता दें कि इस साल परीक्षाएं पहले दो बार स्थगित की गई थीं। परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इसे एक जून तक के लिए टाल दिया गया था। बाद में, विश्वविद्यालय ने एक नई अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि अंतिम सेमेस्टर / वार्षिक परीक्षा 07 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन


मंगलवार से मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी
 

ओपन बुक एग्जाम मोड में मूल्यांकन के तौर-तरीकों और परिणामों पर चर्चा के लिए रविवार को कॉलेज के प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। ओपन बुक एग्जामिनेशन के तहत, छात्रों को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अनुमोदित सामग्री को देखने की अनुमति है। हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के डीन डीएस रावत ने कहा, रविवार की बैठक इस बात पर चर्चा करने के लिए हुई थी कि आने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाएगा। हम मंगलवार से मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू करना चाहते हैं। परीक्षा देने वाले लगभग दो लाख छात्रों को रविवार रात को परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।

ये हैं खास बातें 

  • पेपर दो पारियों- सुबह 09 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक होंगे। अगले दिन, अधिकारी शिक्षकों को उनका मूल्यांकन समाप्त करने की समय-सीमा के साथ परीक्षा पत्रक आवंटित करेंगे।
  • परिणामों में तीन महीने लग सकते हैं, लेकिन जिन पाठ्यक्रमों में छात्रों की संख्या कम है, उनके परिणामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।
  • जिन छात्रों को अपने दस्तावेज विदेशी विश्वविद्यालयों में जमा करने हैं, उनके लिए गोपनीय परिणाम दिया जा सकता है।
  • विश्वविद्यालयों में परिणाम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होती है, इसलिए यदि किसी छात्र को परिणाम की आवश्यकता होती है, तो वे हमें दस्तावेजी साक्ष्य दे सकते हैं और हमें लिख सकते हैं और हम उन्हें परिणाम देंगे।
तकनीकी खराबी के मामले में मिलेगी ये छूट
विज्ञापन

  • कम इंटरनेट कनेक्टिविटी या तकनीकी खराबी के मामले में विश्वविद्यालय ने छूट दी है। 
  • विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, ऐसी किसी भी चीज का अनुभव करने वाले छात्र दस्तावेजी साक्ष्य के साथ निर्दिष्ट समय अवधि से परे अपनी स्क्रिप्ट जमा कर सकते हैं। छात्र अधिकतम 60 मिनट देरी से पेपर सबमिट कर सकेंगे। 
  • यदि समस्या बनी रहती है, तो छात्र अपनी स्क्रिप्ट कॉलेज को ई-मेल से भी भेज सकते हैं। ई-मेल जमा करने की अधिकतम समय - सीमा 30 मिनट है। 
  • ऐसे सभी मामलों (ई-मेल जमा करने और देरी से जमा करने) की समीक्षा समिति द्वारा जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें