फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के SOL छात्रों के लिए अच्छी खबर, डिग्री के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Sat, 07 Jul 2018 11:16 AM IST
रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की डिग्री लेने के लिए अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। एसओएल ने छात्रों की सुविधा के लिए इस सिस्टम की शुरुआत की है। इसके तहत छात्रों को डिग्री मिलने की तारीख व समय दिया जाएगा। निर्धारित तारीख पर छात्रों को एसओएल जाकर डिग्री लेनी होगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से छात्रों को एसओएल के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही लाइनों मेें लगना होगा। उल्लेखनीय है कि एसओएल में प्रत्येक वर्ष यूजी स्तर पर औसतन एक लाख से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था के तहत छात्रों को अपना पूर्व परीक्षा अनुक्रमांक (रोल नंबर) लिखना होगा। साथ ही किस वर्ष में वह परीक्षा पास की है, बताना होगा। अभी परीक्षा पास का वर्ष 1962 से 2016 तक लिया गया है। यह सूचना डालते ही वह अपनी डिग्री को सर्च कर सकेंगे और डिग्री कब-कहां मिलेगी, इसका पता चल जाएगा। इस सुविधा से न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि प्रशासन का काम भी कम हो जाएगा। डिजिटल होने से सभी रिकॉर्ड को ठीक से रखा जा सकेगा। इससे पहले प्रशासन ने डिग्री, परीक्षा, दाखिले व अन्य संबंधित प्रश्न ऑनलाइन पूछने की व्यवस्था को शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें