फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर जारी किए

Sat, 30 Jun 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, एमफिल के 77 कोर्सेज की हुई प्रवेश परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर जारी कर दिए हैं। उत्तरों के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी किया गया है। प्रवेश परीक्षा में बैठे छात्र इन उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रवेश परीक्षा में किए गए अपने प्रदर्शन का पता चल जाएगा।

विज्ञापन


छात्र डीयू के दाखिला पोर्टल डीयूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर इन उत्तरों को देख सकते हैं। डीयू में प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के रिजल्ट अगले सप्ताह से आने की संभावना हैं, जिसके बाद इन कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिन कोर्सेज के लिए उत्तर जारी किए गए हैं उनमें बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन, बीटेक एंड मैथमेटिकल इनोवेशन, पांच वर्षीय इंटेग्रेटेड कोर्स इन जर्नलिज्म (हिंदी व अंग्रेजी),  जैट(बीएमएस, बीबीए, बीए बिजनेस इकोनोमिक्स), एलएलबी, एलएलएम, बीएलएड, बीपीएड, एमए बुद्धिस्ट स्टडी, एमए इको, एमए अंग्रेजी समेत अन्य कोर्सेज शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें