दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : PTI
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कई हेल्पलाइन नंबर्स की मदद ले सकते हैं। पीजी और यूजी कोर्स में दाखिले के लिए कई हेल्पलाइन नंबर्स जारी हुए हैं, अभ्यर्थी इन नंबरों की मदद से अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। इसके अलावा, मेल आईडी भी जारी की गई हैं। स्नातक दाखिले को लेकर अभ्यर्थ ईमेल आईडी से भी जानकारी ले सकते हैं। ये ईमेल आईडी undergraduate2020@admission.du.ac.in है।
स्नातकोत्तर और पीएचडी से जुड़ी जानकारी के लिए
pg2020@admission.du.ac.in
यूजी मेरिट बेस्ड दाखिले के लिए हेल्पलाइन नंबर्स
-9650232137
-9582756236
-7290806670
यूजी एंट्रेंस बेस्ड दाखिले के लिए हेल्पलाइन नंबर्स
-9149002539
-9953634922
हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, सीबीएसई रिजल्ट आने से पहले विश्वविद्यालय कटऑफ सूची जारी नहीं कर सकती है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अकादमिक वर्ष 2019-20 के लिए गर्मी की छुट्टी 13 जून से 20 जून के बीच होगी। डीयू से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
विद्यार्थी किसी भी तरह की मदद के लिए इन नंबर्स और ईमेल की सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा, डीयू ने दाखिले के लिए एडमिशंस पोर्टल भी शुरू किया है। विद्यार्थी अपने हर तरह के सवाल इन नंबर्स और ईमेल के जरिए पता कर सकते हैं और दाखिले संबंधी जानकारी ले सकते हैं।