दिल्ली विश्वविद्यालय ने 10 अगस्त, 2020 से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि विश्वविद्यालय यूजी पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्रों के साथ-साथ पीजी पाठ्यक्रमों के तीसरे सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करेगा। कक्षाएं फिर से शुरू करने के बारे में आधिकारिक सूचना दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in है। इसके अलावा छात्रों को सूचना का सीधा लिंक आगे इस खबर मे मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय की गाइडलाइन हुई जारी, 31 अगस्त तक बंद रहेंगे देश के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान
मुख्य जानकारी-
- शैक्षणिक वर्ष 2020-21 का नया सत्र 1 सितंबर, 2020 से शुरू होगा।
- इसके अलावा, विश्वविद्यालय गर्मियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुल जाएगा।
- बता दें कि विश्वविद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 9 अगस्त, 2020 तक बढ़ाए गए हैं
- इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय अगस्त में ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
- 15 जुलाई, 2020 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया था कि सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर / टर्म / वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त, 2020 को समाप्त होगी।
- बता दे कि डेट शीट 16 जुलाई, 2020 तक जारी होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है।
जरूरी सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- पढ़ाई का नया कायदा: 2030 तक 100 फीसदी बच्चों को स्कूल पहुंचाने का लक्ष्य