फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: यूजी दाखिले की तीसरी मेरिट जारी, इस दिन तक सीट स्वीकार नहीं की तो दाखिला हो सकता है रद्द

Sat, 08 Aug 2026 07:38 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG 2026 Third Merit List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी दाखिले की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 11 अगस्त तक सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 12 अगस्त तक आवेदन जांचेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त है।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG 2026 Third Merit List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 8 अगस्त 2026 को यूजी दाखिले की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र अपनी सीट आवंटन की जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी दाखिला पोर्टल ugadmission.uod.ac.in या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देख सकते हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें तय समय के भीतर अपनी आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी।

विज्ञापन

11 अगस्त तक सीट स्वीकार नहीं की तो क्या होगा?

जिन उम्मीदवारों को तीसरी मेरिट लिस्ट में सीट आवंटित हुई है, वे 11 अगस्त 2026 तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज आवेदन की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करेंगे। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के साथ निर्धारित फीस भी जमा करनी होगी।
  • सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख: 11 अगस्त 2026
  • कॉलेज द्वारा आवेदन का सत्यापन और मंजूरी: 8 से 12 अगस्त 2026
  • उम्मीदवार द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 13 अगस्त 2026

समय सीमा के भीतर आवंटित सीट की पुष्टि नहीं करने वाले उम्मीदवार का दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला अपने आप समाप्त हो जाएगा।

डीयू मेरिट लिस्ट में बराबर स्कोर होने पर फैसला कैसे होगा?

अगर दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के सीयूईटी (CUET) स्कोर समान हैं, तो मेरिट तय करने के लिए 12वीं कक्षा के अंकों और उम्मीदवार की उम्र को आधार बनाया जाएगा। यानी समान सीयूईटी स्कोर की स्थिति में इन मानदंडों के आधार पर टाई का समाधान किया जाएगा।

DU UG Admission 2026: आगे की जरूरी तारीखें कौन सी हैं?

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलग-अलग कोटा और चरणों के लिए तारीखें जारी की हैं।
 
राउंड प्रक्रिया तारीख
राउंड-1: सीडब्ल्यू, ईसीए और स्पोर्ट्स सीट आवंटन 9 अगस्त 2026
  आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 9 से 11 अगस्त 2026
  कॉलेज द्वारा सत्यापन और मंजूरी 8 से 12 अगस्त 2026
  फीस जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026
राउंड-2: वार्ड कोटा सीट आवंटन 10 अगस्त 2026
  आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 10 से 11 अगस्त 2026
  कॉलेज द्वारा सत्यापन और मंजूरी 8 से 12 अगस्त 2026
  फीस जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026
 

कितनी सीटों का आवंटन हुआ?

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2,18,284 सफल रजिस्ट्रेशन में से 2,08,043 छात्रों ने फेज-2 रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 15,942,385 यूनिक कॉलेज और प्रोग्राम पसंद पर विचार किया गया है। वहीं, कुल 93,033 छात्रों को सीट आवंटित की गई हैं। इनमें शामिल हैं:
  • 42,019 पुरुष उम्मीदवार
  • 51,014 महिला उम्मीदवार

इस तरह सीट आवंटन की दर 86.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

तीसरी मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी मेरिट लिस्ट और सीट आवंटन की जानकारी देख सकते हैं:
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी दाखिला पोर्टल ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन देखें।
  • ‘UG Admissions 2026 Merit List’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर डीयू यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।
  • इसमें अपना नाम या आवेदन नंबर खोजें।
  • मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें