फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: डीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे धर्मेंद्र प्रधान; 160 छात्रों को मिलेंगे मेडल

Fri, 21 Feb 2025 08:15 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2025 को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का 101वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम में 2024 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले UG, PG और PhD के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

160 छात्रों को मिलेंगे मेडल

इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नियमित व नॉन कॉलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के कुल 84, 258 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। वहीं 494 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। 194 छात्रों को मेडल व पुरस्कार दिए जाएंगे। डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित होने वाले समारोह में कुल 194 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर मेडल व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें 159 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल है।
विज्ञापन


इनमें स्नातक स्तर पर 70, स्नातकोत्तर स्तर पर 89 गोल्ड मेडल शामिल हैं। माखन लाल गोल्ड सेंट स्टीफंस कॉलेज की छात्रा तृप्ति गर्ग, राम बहादुर, बृज मोहन लाल साहेब को मेमोरियल गोल्ड मेडल, हिंदू कॉलेज के छात्र के कार्तिक, डॉ. सीडी देशमुख मेमोरियल गोल्ड मेडल मिरांडा हाउस की छात्रा अंकिता चौधरी को दिया जाएगा।
विज्ञापन

494 विद्यार्थियों को मिलेंगी पीएचडी की डिग्री

वहीं यूजी-पीजी स्तर के 34 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिलेंगे। इनमें स्नातक स्तर पर 22 व स्नातकोत्तर स्तर पर 12 पुरस्कार शामिल हैं। कुल 494 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएंगी।

यूजी-पीजी की डिग्री लेने में छात्राएं आगे

दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की डिग्री प्राप्त करने में छात्राएं आगे रहेंगी। डीयू के रेगुलर विद्यार्थियों और एनसीवेब के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 77446 स्नातक, 6812 स्नातकोत्तर और 29 पांच वर्षीय प्रोग्रामों के विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। खास बात यह है कि इनमें स्नातक स्तर पर जहां 27, 364 छात्रों को डिग्री मिलेगी वहीं 50, 082 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर पर 4146 छात्राओं को और 2666 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें