फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों की कक्षाओं के प्रसारण के लिए रेडियो-दूरदर्शन से मांगा तीन घंटे का एयरटाइम

Wed, 29 Apr 2020 04:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने रेडियो और दूरदर्शन से लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की कक्षाओं के प्रसारण के लिए तीन घंटे का एयरटाइम मांगा है। सरकार ने तीन घंटे का यह एयरटाइम दैनिक कक्षाओं के प्रसारण के लिए मांगा है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की वजह से बन रही स्थिति को देखते हुए दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो से तीन घंटे का दैनिक एयरटाइम मांगा है, ताकि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण किया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि अगर लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील भी दी जाती है तब भी पूर्ण रूप से स्कूलों को खोलने और कक्षाओं के संचालन में वक्त लगेगा। ऐसे में रेडियो और दूरदर्शन पर कक्षाओं के प्रसारण के जरिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया गया है और रेडियो एवं दूरदर्शन पर कक्षाओं के प्रसारण के लिए तीन घंटे का वक्त मांगा है। जब तक स्कूल न खुल जाएं तब तक रेडियो और दूरदर्शन के जरिए विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का प्रसारण कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि सरकार से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग स्लॉट मांगा गया है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें