सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर जानकारी दी है कि 10वीं-12वीं की शेष परीक्षाओं के आयोजन के लिए कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किए गए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के खत्म होने और परिस्थिति सामान्य होने के बाद ही मुख्य 29 विषयों के पेपरों का कार्यक्रम सीबीएसई द्वारा जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने इस खबर को अफवाह बताया है कि बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के बारे में कोई नया फैसला नहीं किय गया हैं।