फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Result 2025-26: कल होंगे जारी होंगे कक्षा छह, सात और आठ के परिणाम; इस तरह से देख सकेंगे रिजल्ट

Fri, 27 Mar 2026 05:05 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi School Result 2025-26: दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा 6, 7 और 8 के परिणाम 28 मार्च को जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी छात्र आईडी और जन्मतिथि के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
Delhi school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi School Result: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने घोषणा की है कि कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम 28 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल छात्रों को परिणाम घोषित होते ही इसे ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्र और उनके अभिभावक परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए छात्रों को छात्र आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। लॉगिन करने के बाद छात्र अपने अंक देख सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों और छात्रों को स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी जाती है। यदि किसी प्रकार की कोई विसंगति पाएं, तो स्पष्टीकरण के लिए उन्हें अपने विद्यालय से संपर्क करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

रिजल्ट कैसे कर सकेंगे?

दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “कक्षा 3, 4, 5 परिणाम 2025-26” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना स्टूडेंट आईडी, कक्षा और सेक्शन दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें या उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें