फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2026: कॉमर्स में 93.07% छात्र सफल, साइंस और आर्ट्स में भी बेटियों का दबदबा, देखें आकंडे़े

Mon, 23 Mar 2026 02:46 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BSEB 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल वाणिज्य संकाय (Commerce) ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त करें। साइंस में 87.46% और आर्ट्स में 82.76% विद्यार्थी सफल रहे हैं। तीनों संकायों में छात्राओं की संख्या और प्रदर्शन ने एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड ने आज दोपहर करीब 1:40 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी कर दिए। बोर्ड की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी वाणिज्य संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जबकि विज्ञान और कला संकाय में भी प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय (Science Stream): तकनीक की ओर बढ़ते कदम
विज्ञान संकाय में इस वर्ष कुल 6,14,710 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 3,67,798 और छात्राओं की संख्या 2,46,912 रही। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 87.46 प्रतिशत रहा है, जिसमें कुल 5,37,609 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। श्रेणीवार प्रदर्शन की बात करें तो 3,04,307 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 2,27,694 द्वितीय श्रेणी और 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

कला संकाय (Arts Stream): सबसे अधिक परीक्षार्थी
कला संकाय में इस साल सबसे अधिक यानी 6,61,610 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि इस संकाय में छात्राओं की भागीदारी (4,14,791) छात्रों (2,46,819) के मुकाबले काफी अधिक रही। कला संकाय का कुल परिणाम 82.76% रहा, जिसमें कुल 5,47,537 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें से 1,96,811 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 2,75,455 ने द्वितीय श्रेणी और 75,271 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय (Commerce Stream): सफलता का शिखर
वाणिज्य संकाय के छात्रों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए बोर्ड में सबसे अधिक 93.07% पास प्रतिशत दर्ज किया है। इस संकाय में कुल 27,721 परीक्षार्थी (18,509 छात्र और 9,212 छात्राएं) सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 25,800 परीक्षार्थी सफल रहे। वाणिज्य संकाय में 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 8,568 द्वितीय श्रेणी में और 1,545 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

टेबल के माध्यम से समझें...
संकाय (Stream) कुल परीक्षार्थी उत्तीर्ण परीक्षार्थी पास प्रतिशत (%) प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी
विज्ञान (Science) 6,14,710 5,37,609 87.46% 3,04,307 2,27,694 5,608
कला (Arts) 6,61,610 5,47,537 82.76% 1,96,811 2,75,455 75,271
वाणिज्य (Commerce) 27,721 25,800 93.07% 15,687 8,568 1,545
कुल (Total) 13,04,041 11,10,946 85.19% (औसत) 5,16,805 5,11,717 82,424
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें