फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School: सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होंगे छठी और नौवीं के प्लान दाखिले, जानें दिशा निर्देश

Sun, 12 Jan 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi School: कक्षा छठी और नौवीं दोनों कक्षाओं में प्लान दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। स्कूलों को निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया से जुड़ा ब्यौरा जमा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
School Student - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi School Admission: दिल्ली में एमसीडी स्कूलों से पांचवीं पास व सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व निजी स्कूलों से आठवीं पास कर चुके छात्र दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्लान दाखिले के तहत छठी व नौवीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। दोनों कक्षाओं में प्लान दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन


दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों में फीडर स्कूलों को पांचवीं व आठवीं तक के बच्चों का ब्यौरा ऑनलाइन जमा कराने को कहा गया है। इन दाखिलों में फीडर स्कूल (एमसीडी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूल) के बच्चों का दाखिला नजदीकी पेरेंट (छठी व नौवीं कक्षा) स्कूल में होता है। स्कूलों को दाखिले की योजना तैयार करते समय दिशा-निर्देशों का ध्यान रखने को कहा गया है। 
 

स्कूलों को भेजे गए दिशा निर्देश

फीडर स्कूलों को बच्चों का ब्यौरा ऑनलाइन जमा कराने के निर्देश स्कूलों को भेजे गए दिशा- निर्देशों में कहा गया है कि दिल्ली के फीडर स्कूलों को पड़ोस के मूल स्कूल (पेरेंट) स्कूल से जोड़ा जाना चाहिए। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी छात्र को रेलवे लाइन या प्रमुख सड़क पार न करनी पड़े। साथ ही, स्कूलों में विद्यार्थियों का अनुपात भी समान रहे इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


अंग्रेजी, उर्दू माध्यम में पढ़ने वाले फीडर स्कूलों के छात्रों को उसी माध्यम के स्कूलों से जोड़ा जाए। स्कूलों को निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया से जुड़ा ब्यौरा जल्द ऑनलाइन जमा कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें