फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery Admission: नामी-गिरामी स्कूलों में कम हुई दाखिले की संभावना, निजी विद्यालयों ने जारी की दूसरी लिस्ट

Tue, 04 Feb 2025 08:59 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Nursery Admission: निजी स्कूलों ने दूसरी सूची जारी कर दी है। अभिभावक पांच से 11 फरवरी तक दाखिला ले सकते हैं और सूची को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। तीसरी 26 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Nursery Admission 2025: राजधानी के 1700 निजी स्कूलों में चल रही नर्सरी दाखिले की दौड़ के तहत स्कूलों ने दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची के बाद अब कुछ नामी-गिरामी स्कूलों में दाखिले की संभावना कम हो गई है। स्कूलों के प्रिंसिपल का कहना है कि इस सूची में जहां दाखिला मिले जरूर ले लें। अब अभिभावक पांच से 11 फरवरी तक दाखिला ले सकते हैं और सूची को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सीटें खाली रहने पर स्कूल तीसरी सूची 26 फरवरी को जारी करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी सूची में भी काफी अभिभावक ऐसे हैं जिनके बच्चों का नाम पहली के बाद अब दूसरी सूची में भी नहीं आया है। ऐसे अभिभावकों की अब नामी-गिरामी स्कूलों में दाखिले की आस कम हो गई है। हालांकि जिन्हें मनपसंद स्कूल नहीं मिला उन्हें सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची में अवसर मिल सकता है।

कई अभिभावक ऐसे हैं जो कि दूसरी सूची में मनपसंद सीट मिलने पर अपनी पहली सीट को छोड़ेंगे। इससे उनके दाखिले के ज्यादा चांस हो जाएंगे। दूसरी सूची जारी होने के बाद अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल पैसे देकर दाखिला देने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ मैनेजमेंट कोटे के नाम पर सीट का ऑफर दे रहे हैं। कई स्कूलों ने सोमवार को लॉटरी निकाली जिसके बाद वह चयनित बच्चों की सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन


विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ सतवीर के अनुसार उनके यहां 15-16 सीटें ही खाली थीं, जिनके लिए 30 बच्चों की दूसरी सूची जारी की गई है। स्कूल को उम्मीद है कि इस सूची में यह सीटें भर जाएंगी। अब सीट के लिए दाखिले की औपचारिकताएं मंगलवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग की आवेदन प्रक्रिया शुरू

निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस-डीजी) व दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। इस प्रक्रिया के आधार पर अभिभावक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। बच्चों को स्कूल आवंटन के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्राॅ पांच मार्च को निकाला जाएगा।

दस्तावेजों की छंटनी और दाखिले की तारीख ड्रॉ के बाद जारी की जाएगी। आवेदन करने के लिए फॉर्म शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। दाखिले के लिए एक ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा, एक से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन भरे गए और बाद में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में अंतर होने पर दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें