फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी दाखिलों के लिए कल से होंगे पंजीकरण, ये है आवेदन प्रक्रिया व शर्तें

Wed, 30 Nov 2022 09:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से नर्सरी दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर तक ऑनलाइन संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission 2023 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Nursery Admission 2023: आने वाले साल के लिए दिल्ली नर्सरी दाखिलों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, एक दिसंबर, 2022 से शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर तक ऑनलाइन संचालित की जाएगी। यह प्रवेश प्रक्रिया दिल्ली के स्कूलों में निजी एवं गैर-सहायता प्राप्त सीटों के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं के लिए है। डीओई ने बताया कि 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के मान्यता प्राप्त निजी नर्सरी स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

Delhi Nursery Admission पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित

डीओई की ओर से जारी नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम की सूचना के अनुसार, दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया एक दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों के साथ सभी प्रवेश स्तर की कक्षाओं का विवरण सभी स्कूलों द्वारा छह जनवरी तक घोषित किया जाएगा। इसके बाद, 20 जनवरी को प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ चयनित होने वाले बच्चों की पहली सूची घोषित की जाएगी। जबकि छह फरवरी को दूसरी प्रवेश एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपना मानदंड अपलोड करेंगे। 

 

विज्ञापन

Delhi Nursery Admission पंजीकरण शुल्क 25 रुपये

अभिभावकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 17 मार्च, 2023 को बंद होगी। इसके अलावा अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन के प्रिंसिपल डॉ सतवीर ने बताया कि अपने दाखिला मानकों में दूरी (नेबरहुड), भाई-बहन (सिबलिंग), एल्युमिनी (पूर्व छात्र) व पहला बच्चा जैसे मानकों को ही 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में रखा गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें