नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक इतने उम्मीदवार हुए चयनित
निदेशालय को सीडब्ल्यूएसएन की नर्सरी कक्षा की 3357 सीटों पर दाखिला के लिए 806 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 689 उम्मीदवार दाखिला के लिए चयनित हुए। केजी कक्षा की 958 सीटों के लिए 235 आवेदन प्राप्त हुए और ड्रॉ में 226 उम्मीदवार चयनित हुए। वहीं, पहली कक्षा की 2156 सीटों के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि ड्रॉ में 392 उम्मीदवारों का चयन हुआ।
आवंटित स्कूल में 26 मई तक रिपोर्ट करें
सीडब्ल्यूएसएन सीटों पर दाखिले को लेकर निदेशालय की निजी स्कूल शाखा ने दिशा-निर्देश भी जारी किए है। दस्तावेजों का सत्यापन जोन स्तर पर होगा। दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर रिपोर्ट करने में विफल और दस्तावेज जाली होने पर उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा। ड्रॉ में आवंटित स्कूल को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। जोन की उप समिति द्ववारा अनुशंसित उम्मीदवारों को दाखिला के लिए 26 मई तक आवंटित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर उन्हें 11 अप्रैल तक दूर कर सकेंगे।
यह दस्तावेज हैं आवश्यक
दाखिले के लिए दो आवेदन की प्रति, उम्मीदवार की दो तस्वीर, बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म तिथि के प्रमाण की दो खुद से सत्यापित प्रति, आवासीय प्रमाण की प्रति, सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के लिए दस्तावेजी प्रमाण की दो प्रति सहित मूल दस्तावेज का होना आवश्यक है। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं लेंगे। उम्मीदवार के स्कूल में रिपोर्ट करने की तारीख से एक सप्ताह के अंदर छात्र को मुफ्त, किताबें, स्कूल यूनिफॉर्म और लेखन सामग्री प्रदान करनी होगी।
खाली सीटों का कारण
ड्रॉ में खाली सीट रहने पर निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि दाखिला के लिए आवेदन कम मिले थे। आवेदन के लिए एक अतिरिक्त मौका भी दिया गया था। उसके बावजूद लगभग 1541 आवेदन दाखिला के लिए मिले। जिसकी वजह सीट खाली रह गई है। अभिभावक स्कूलों में सुविधाओं के आधार पर ही आवेदन करते है।