JNVST Class 6 Exam 2025: 12 और 18 अप्रैल को होगी परीक्षा
जेएनवीएसटी कक्षा 6 की शीतकालीन परीक्षा 12 और 18 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी, जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और इसमें 80 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 100 अंक होंगे।
इस परीक्षा के लिए केवल वे छात्र ही आवेदन करने के पात्र थे, जो उस जिले के हैं जहां JNV खोला गया है। ग्रामीण कोटे के माध्यम से प्रवेश के लिए, छात्र को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 2,4,5,6 की पढ़ाई और उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्रों को प्रत्येक वर्ष एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र में भाग लेना चाहिए।
JNVST Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
छात्र जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 के लिए अपने परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाएं।
- यहां प्रवेश अनुभाग के तहत प्रवेश सूचना पर क्लिक करें।
- 'कक्षा VI JNVST 2025 (विंटर बाउंड) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- एक नयी विंडो खुलेगी।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि टाइप करें।
- बार में लगे चिन्ह पर दबाएं।
- आपका जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।