फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 10वीं के 1200 छात्रों को मिलेंगे मुफ्त लैपटॉप, स्कूलों में बनेंगे ICT लैब्स; दिल्ली सरकारी की घोषणा

Tue, 22 Jul 2025 06:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Free Laptop To Students in Delhi: दिल्ली सरकार 10वीं में अच्छे अंक लाने वाले 1,200 छात्रों को मुफ्त i7 लैपटॉप देगी। साथ ही सरकारी स्कूलों में ICT लैब्स स्थापित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
आशीष सूद, दिल्ली के शिक्षा मंत्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र में दो बड़े फैसले लिए। पहला बड़ा फैसला 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1,200 मेधावी छात्रों को मुफ्त i7 लैपटॉप देने का है और दूसरा, सरकारी स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) लैब्स की स्थापना करना है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए।

मेधावी छात्रों को मिलेगा i7 लैपटॉप

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल एजुकेशन योजना (Mukhya Mantri Digital Education Scheme) के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले उन छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे, जिन्होंने 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की डिजिटल शिक्षा के लिए तैयार करना है, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप है।

सरकारी स्कूलों में सीबीएसई मानकों पर बनेंगे ICT लैब्स

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में सीबीएसई मानकों के अनुसार ICT लैब्स स्थापित की जाएंगी। इस पहला का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना

दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक निजी संस्था के साथ MoU (सहयोग समझौता) किया है, जिसके तहत कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) स्कीम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में 100 ICT लैब्स बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना

आशीष सूद ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान एक भी संचालित कंप्यूटर लैब नहीं थी। सूद ने आरोप लगाया, "कुछ लोग खुद को शिक्षा क्रांति का जनक कहते थे। 1,074 सरकारी स्कूल हैं। मैं आपको वहां की शिक्षा क्रांति देखने के लिए आमंत्रित करता हूं... उनमें से किसी में भी काम करने वाली कंप्यूटर लैब नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें