परीक्षा शुल्क
एनआईओएस प्रोजेक्ट के तहत पंजीकरण कराने वाले छात्रों के लिए प्रति विषय 500 रुपये का परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल शामिल है जैसे कि पेंटिंग, होम साइंस या कंप्यूटर साइंस (CSX), तो प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 120 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
उदाहरण के लिए, यदि छात्र ने पेंटिंग और होम साइंस जैसे दो प्रैक्टिकल विषय लिए हैं, तो कुल प्रैक्टिकल शुल्क 150 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 300 रुपये होगा। इसके अलावा, क्रेडिट ट्रांसफर (TOC) के लिए 230 रुपये प्रति विषय का शुल्क लिया जाएगा। सभी शुल्क संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से पंजीकरण के समय जमा किए जाएंगे।
31 जुलाई तक करें आवेदन
सर्कुलर के अनुसार, पंजीकृत छात्र शिक्षा विभाग की डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT) योजना के तहत एक समान सब्सिडी के पात्र होंगे। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहूलियत देना है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।