दिल्ली सरकार नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गणित की कक्षाएं शुरू करने जा रही है। सभी सरकारी स्कूलों के नौवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की ऑनलाइन कक्षाएं खान अकादमी से साझेदारी के जरिए होंगी। माना जा रहा है कि इन ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों के साथ ही खान अकादमी के जरिए हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बात की जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री के शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने दी है।