फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा बोर्ड परीक्षा 2021: 30 अप्रैल के बाद लिया जाएगा दसवीं-बारहवीं की परीक्षा पर निर्णय 

Wed, 28 Apr 2021 04:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर 30 अप्रैल के बाद निर्णय लेगा। 
विज्ञापन
1 of 3
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर 30 अप्रैल के बाद निर्णय लेगा। इस बात की जानकारी गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन ने दी है। बोर्ड पहले ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है और अब कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बोर्ड का कहना है कि अभी फिलहाल आगे की नीति के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं और 30 तारीख के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड  के चेयरपर्सन भागीरथ शेट्टी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से यह बात कही है।

इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाएं स्थगित, पढ़िए नोटिस


 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि गोवा बोर्ड ने हाल ही में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया था। बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया था। सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया था।

इसे भी पढ़ें-काेरोना का कहर: आईसीएआई ने स्थगित की सीए की 21 व 22 मई से शुरू होने वाली परीक्षाएं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हालांकि, अभी बोर्ड ने यह तय नहीं किया है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं अब कब होंगी। बोर्ड का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर कोई भी निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। बता दें कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें